अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग हुए जख्मी
चाईबासा| अलग-अलगसड़क दुर्घटनाओं में गुरुवार को तीन लोग जख्मी हो गई। सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। घायलों में माईलपी टोंटो निवासी 10 वर्षीय महेश्वर बोयपाई को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार महेश्वर बोयपाई का पैर गांव के पास चलती साइकिल के पहिए में घुस गया। वहीं बाइक दुर्घटना में 28 वर्षीय नूतन पुरती और 36 वर्षीय साधूचरण जख्मी हो गया।