विद्यार्थियों के लिए लगा विधिक जागरुकता शिविर
चाईबासा|जिला विधिकसेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गुरुवार को संत जेवियर्स इंटर कॉलेज लुपुंगुटु में विद्यार्थियों के बीच विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें युवाओं को ‘राष्ट्र के प्रति कर्तव्य’ विषय पर अधिवक्ता पारा लीगल वॉलेन्टियर्स ने जानकारी दी। अधिवक्ता शैलेन्द्र ठाकुर (सिकन्दर) ने मोटर व्हीकल अधिनियम की विस्तार से जानकारी दी। पीएलवी विकास दोदराजका ने किशोर न्याय प्रणाली की जानकारी दी वीडियो के माध्यम से भी अधिनियम को समझाया। साथ ही टोल फ्री नंबर 18002002325 पर भी सूचना देने को कहा। पीएलवी मानस पात्रा ने महिला उत्पीड़न और लैंगिक अपराधों से बचाव (पोक्सो) कानून की जानकारी दी। मंच का संचालन प्राचार्य फादर अनसेलम डुंगडुंग धन्यवाद ज्ञापन फादर पाॅल हेम्ब्रम ने किया। इस दौरान राजीव रंजन, विजय पात्रा, आशीष झा, किशोर लुगुन आदि उपस्थित थे