दयानंद सरस्वती की जयंती पर हुई प्रार्थना सभा
चाईबासा| डीएवीपब्लिक स्कूल में गुरुवार को महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। साथ ही हवन- यज्ञ भी किए गए। इस दौरान 10वीं के छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई। प्राचार्य अनूप कुमार ने आर्य समाज के संस्थापक के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि महर्षि ने वेदों की ओर लौटो का नारा बुलंद किया था।