174 शिक्षकों का तबादला
चाईबासा|जिला शिक्षास्थापना समिति की बैठक गुरुवार को उपायुक्त अबुबकर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरकार के निर्देशानुसार वैसे शिक्षक जो 10 वर्षों से कार्यरत हैं उनका स्थानांतरण करने का निर्णय लिया गया। इनमें वे शिक्षक भी हैं जिन्होंने स्थानांतरण के लिए अर्जी दी थी। इसके अलावा सुदूर क्षेत्रों में पदस्थापित असाध्य रोग से पीड़ित शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया।