पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्कर्स कॉलेज 140 अंकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन

वर्कर्स कॉलेज 140 अंकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोल्हानयूनिवर्सिटी (केयू) के तीसरे युवा महोत्सव के विजेता का खिताब मेजबान जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज को मिला है। कॉलेज के विद्यार्थियों ने महोत्सव के दौरान छह प्रतियोगिताओं में कुल 140 अंक हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया। जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज और करीम सिटी कॉलेज की टीम 150 में 130-130 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही। हालांकि करीम सिटी कॉलेज ने प्रतियोगिता के निर्णय पर सवाल उठाते हुए संयुक्त रूप से पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया। महोत्सव में शानदार प्रदर्शन के लिए जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के दामा सोरेन को मेंस चैंपियन और जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की निधि प्रसाद को वीमेंस चैंपियन का खिताब दिया गया। इन्होंने ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल यूनिवर्सिटी फेस्टिवल के लिए क्वालिफाई किया है।

छात्र संघ अध्यक्ष ने जताया विरोध: केयूके छात्र संघ अध्यक्ष सागेन बेसरा ने महोत्सव में छात्र संघ प्रतिनिधियों को निमंत्रण नहीं देने पर विरोध जताया। उन्होंने समर्थकों के साथ लगभग 15 मिनट तक समारोह को रुकवा दिया। साथ ही मंच पर चढ़कर छात्र संघ की अनदेखी करने की शिकायत की।

विकास के लिए हो युवा का उपयोग : मौकेपर मुख्य अतिथि डीएसडब्ल्यू डॉ पद्मजा सेन ने कहा कि युवा ऊर्जा का उपयोग समाज के विकास के लिए हो, ताकि सुंदर समाज की स्थापना हो सके। प्रॉक्टर बी. मिश्रा ने कहा कि जो मेधावी विद्यार्थी सामने आए हैं, उनके लिए कॉलेज विवि प्रशासन संयुक्त योजना बनाए।

महोत्सव का हुआ समापन : गुरुवारको पुरस्कार वितरण के साथ तीन दिवसीय युवा महोत्सव का समापन हो गया। समापन समारोह में विजेताओं को मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी की डीएसडब्ल्यू डॉ पद्मजा सेन, प्रॉक्टर बी. मिश्रा, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के संस्थापक सदस्य मदन मोहन मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार मनोरंजन सिंह और सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया ने शील्ड सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

महोत्सव के अंतिम दिन के विजेता

रंगोली: 1. ख्याली मंडल (जमनीकांत बीएड कॉलेज), 2. सुमन शर्मा (एसवीसीई, सालबनी), 3. सोनिया सिंकू (जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज)

स्पॉट फोटोग्राफी : 1. कृष्णा द्विवेदी (जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज), 2. अदनान हुसैन (जाइट, गम्हरिया), 3. दिशा राय (जमनीकांत बीएड कॉलेज)

वन-एक्ट प्ले : 1. ग्रेजुएट कॉलेज 2. टाटा कॉलेज (चाईबासा), 3. एबीएम कॉलेज

स्किट्स : 1. करीम सिटी कॉलेज, 2. ग्रेजुएट कॉलेज, 3. महिला कॉलेज (चाईबासा)

कोल्हान विवि के द्वारा आयोजित युवा महोत्सव मे पुरस्कृत विजेता टीम।

खबरें और भी हैं...