पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चाईबासा में छह लोगों को आजीवन कारावास

चाईबासा में छह लोगों को आजीवन कारावास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाएवं अपर द्वितीय सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की न्यायालय ने शुक्रवार को नौ साल पहले युवक की हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए मोचीसाई के छह लोगों को अाजीवन कारावास की सजा सुनाई है। चार आरोपी एक ही परिवार के और दो मुहल्ले के हैं। सजा पाने वालों में मुकेश राम, छोटका राम, लक्ष्मण राम, कोका राम, चंदन राम और परमिंदर राम शामिल हैं। इन पर मोचीसाई के नवीन कुमार रवि की हत्या का आरोप था। 10 नवंबर 2007 को मृतक के भाई आनंद राम ने मुफ्फसिल थाना में छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।

खबरें और भी हैं...