पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सब्जी विक्रेताओं ने फंसाया 8 8 का पेंच

सब्जी विक्रेताओं ने फंसाया 8/8 का पेंच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मधुबाजारसंध्या गुदड़ी के सब्जी विक्रेताओं को नए स्थल पर भेजने के लिए नगर परिषद पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को डेढ़ घंटे तक मशक्कत की उसके बाद भी सफलता नहीं मिली। विक्रेताओं ने यह कहकर दुकान हटाने से इनकार कर दिया है कि उन्हें नए स्थल पर 8 बाई 8 फीट का ही चबूतरा दिया जा रहा है। ऐसे में उन्हें दुकान लगाने में परेशानी होगी। हालांकि नप के कार्यपालक पदाधिकारी कमल कुमार सिंह सदर थाना की पुलिस दुकानदारों को समझाती रही, लेकिन वे नहीं माने। कार्यपालक पदाधिकारी ने सब्जी विक्रेताओं से कहा कि उनकी मांग के अनुरूप नए स्थल पर 70 दुकानदारों के लिए चबूतरा लाइट की व्यवस्था की दी गई है। ऐसे में उनका विरोध उचित नहीं है।

क्या है मामला

मधुबाजारके संध्या गुदड़ी स्थल पर नप द्वारा मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाना है। इस स्थान पर पिछले कई वर्षों से सब्जी विक्रेता दुकान लगाते रहे हैं। मार्केट बनाने के लिए नप उक्त स्थल को खाली करवाना चाहता है। इसके लिए विक्रेताओं को मौजूदा जगह से करीब 100 फीट दूर चबूतरा बिजली की व्यवस्था कर नई जगह दी गई है।

आगेक्या

नपद्वारा इन सब्जी विक्रेताओं को नए स्थल पर भेजने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मांगने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी से अनुरोध किया जाएगा। इसके बाद अगले एक दो दिनों में स्थल को खाली करा दिया जाएगा।

कार्यपालक पदाधिकारी की पकड़ी कलाई

सब्जीविक्रेताओं को नए स्थल पर भेजने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी दोपहर करीब 2.30 बजे मधु बाजार संध्या गुदड़ी पहुंचे। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से मौजूदा स्थल को छोड़ने का अनुरोध किया। इसी बीच एक विक्रेता ने कार्यपालक पदाधिकारी की कलाई पकड़ ली और अपनी बात मनवानी चाही। कार्यपालक पदाधिकारी ने सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद थाने का गश्ती दल मौके पर पहुंचा तो विक्रेता नरम पड़ गए।

दुकानदारों को समझाते नप के कार्यपालक पदाधिकारी पुलिस।

खबरें और भी हैं...