ऑनलाइन बनेगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
चाईबासा|नगर परिषदजल्द ही जन्म -मृत्यु प्रमाण ऑनलाइन बनाना शुरू कर देगा। इसकी तैयारी जोर- शोर से चल रही है। ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनने से आवेदकों को नप का चक्कर नहीं काटना होगा और वे घर बैठे ही अपना प्रमाण पत्र देख सकेंगे। ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन भी ऑनलाइन किया जा सकेगा। नप यह पहल आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रख कर करने जा रही है। इससे आवेदकों का समय भी बर्बाद नहीं होगा।