खरसावां महिला मॉडल कॉलेज में 17 फरवरी से नामांकन
खरसावां महिला मॉडल कॉलेज में 17 फरवरी से नामांकन
चाईबासा| खरसावांमें शुरू किए गए महिला मॉडल कॉलेज में शुक्रवार को बर्सर के रूप में अतुल सरदार ने योगदान दिया है। वहीं विवि स्तर से कॉलेज को अपना अकाउंटेंट भी दिया गया। कॉलेज में छात्राओं के द्वारा कॉमर्स आर्ट्स में स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्राचार्या डॉ. स्पार्कलिन डे ने बताया कि आवेदन के आधार पर 17 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सरायकेला-खरसावां जिला की वैसी छात्राएं जो अन्य कॉलेजों में नामांकन कराकर पढ़ाई कर रही हंै उनको जिले में ही शिक्षा प्राप्त करने का मौका कॉलेज में दिया गया है। इधर महिला माॅडल कॉलेज के लिए छोटा टांगरानी में भी जमीन चिन्हित कर उसका सीमांकन कराया गया है।