एकलव्य स्कूल के बच्चों ने उठाया वनभोज का आनंद
चाईबासा|आसरा द्वारासंचालित एकलव्य विद्यालय, कुचाई के 150 छात्रों काे शैक्षणिक भ्रमण सह पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा स्थित आयुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय का भ्रमण कराया गया। इसके अलावा केयू, टाटा काॅलेज, जिला न्यायालय का भी भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर सचिव, प्राचार्य, शिक्षकों कर्मचारी उपस्थित थे।