रेलवे एलर्ट- रेल में होगी व्यक्तिगत टेक अवे बेडरोल्स सेवा बहाल
चाईबासा| अक्सरऐसा देखा जाता है कि ट्रेन में प्रयोग के लिए मिलने वाले चादर या फिर टॉवेल लोग चोरी-छिपे अपने साथ लेकर जाते हैं। लेकिन अब उन्हें यह काम चोरी-छिपे करने की जरूरत नहीं है, बल्कि वे आराम से इसे अपने साथ ले जा सकेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने एक हफ्ते पहले ही चेन्नई के पूर्वी ताम्बरम में आयोजित समारोह के दौरान विभिन्न रेलवे परियोजनाओं योजनाओं की शुरूआत की। इनमें व्यक्तिगत टेक अवे बेड रोल्स सेवा भी शामिल है।