बेयरफुट इंजीनियर की परीक्षा हुई संपन्न
चाईबासा| स्काउटबालिका उच्च विद्यालय में रविवार को बेयरफुट इंजीनियर चयन के लिए प्रमंडल स्तर की परीक्षा ली गई। चयनित अभ्यर्थी मनरेगा योजना का संचालन करेंगे। परीक्षा में 105 परीक्षार्थी शामिल हुए। 75 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा 12 बजे से शुरू हुई, जो ढाई बजे तक चली। इस अवसर पर कोल्हान प्रमंडल के अवर सचिव मिथिलेश कुमार नीरज पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनिल कुमार राय परीक्षा केन्द्र पर मौजूद थे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए डीआरडीए, जमशेदपुर के अखिलेश कुमार घोष कुचाई के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने परीक्षा की निगरानी की।