सीएम को ज्ञापन देने का फैसला
चाईबासा। होभाषा शिक्षक संघ की बैठक रविवार को सचिव आरएस जारिका की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले के प्राथमिक विद्यालय में हो भाषा एवं जनजाति क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाई शुरू नहीं होने के संबंध में चिंता जताई गई। जारिका ने कहा कि अभी तक जिले के कोई विद्यालय में मातृभाषा में शिक्षा पढ़ाई शुरू नहीं की। इसके लिए मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। मौके पर पाइकराय तुबिद, प्रकाश तुबिद, अभय चन्द्र बिरूवा, जगदीश बिरूवा, सीताराम बाड़ा, साधु चरण बिरूवा, बागराय बिरूवा, बामिया तुबिद आदि मौजूद थे।