बाइक के धक्के से वृद्धा का पांव टूटा
चाईबासा| चाईबासा-तांतनगर मार्ग के तुईबीर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने 65 वर्षीय सोमवारी गोप को सामने से धक्का मार दिया। घटना रविवार की शाम करीब 5. 55 बजे की है। जानकारी के अनुसार, तुईबीर गांव निवासी सोमवार गोप सड़क किनारे खड़ी थी। इसी बीच चाईबासा से कोकचो की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक (जेएच22ए- 9036) ने टक्कर मार दी। इससे उसका पांव टूट गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।