छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
चाईबासा | मुफ्फसिलथाना अंतर्गत गालुबासा की एक छात्रा ने दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में पीड़िता के बयान पर घाघरी निवासी बगराई बोयपाई और दोबाडीह निवासी सुनील हेम्ब्रम को नामजद अभियुक्त बनाया है। सुनील हेम्ब्रम घाघरी गांव में रहकर पढ़ाई करता है। बताया जाता है कि बगराई बोयपाई शादीशुदा है। यह घटना 9 सितंबर की है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार छात्रा अपने मामा के घर नरसंडा टांगेबासा गई थी। 9 सितंबर को करीब चार बजे दोनों युवकों ने छात्रा को फोन पर बुलाया और शादी करने की बात कह कर साइकिल से बरकेला ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच घर वालों ने लड़की की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जब लड़की बरकेला में चार दिनों तक रहने के बाद 14 सितंबर को घर लौटी, तो घटना का खुलासा हुआ।
मुफ्फसिल थाना अंतर्गत गालुबासा का मामला