पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएड शिक्षक नियुक्ति मामले में रिट दर्ज

बीएड शिक्षक नियुक्ति मामले में रिट दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| टाटाकॉलेज के बीएड विभाग के अध्यापक सुभाष चन्द्र बेहरा ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष से कोल्हान विश्वविद्यालय में बीएड शिक्षक नियुक्ति में अनियमितता बरती जाने की शिकायत की है। श्री बेहरा ने अपने पत्र में केयू में किसी प्रकार के नियमों का पालन नहीं किए जाने की बात कही है। इस संबंध में उन्होंने यह भी कहा है कि केयू राज्यपाल का आदेश भी नहीं मानती है। जरूरी कानूनी कदम उठाने के लिए अध्यापक बेहरा ने सुप्रीम कोर्ट मानवाधिकार कमीशन से शिकायत की है। 4 सितंबर से वेतनमान प्रदान कराने के लिए भी कहा है। आवेदन पत्र की प्रतिलिपि केयू के कुलपति को भी भेजी गई है। संबंधित शिकायत पत्र को कोर्ट में रिट आवेदन के तौर पर सोमवार को भेजा गया।