दुर्गा पूजा शांति समिति की बैठक आज
चाईबासा| दुर्गापूजा के दौरान सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने किसी भी तरह की अशांति को रोकने के लिए पूर्व की भांति मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। 1 से 3 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा मनाया जाएगा। इस दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने पूजा को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने हेतु 16 सितंबर को 11:30 बजे सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में समिति की बैठक में सदस्यों को शामिल हाेने की अपील की गई है। सोमवार को इस संबंध मे एसडीओ कार्यालय से अधिसूचना जारी कर दी गई।