पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक ने महिला को किया घायल

युवक ने महिला को किया घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| टोंटोथाना क्षेत्र के चिलगी गांव में एक युवक ने 45 वर्षीया महिला असई हेस्सा को चाकू से घायल कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे टाटा रेफर कर दिया गया है। घटना रविवार रात की बताई जाती है। महिला गांव में आयोजित किसी समारोह में भाग लेने के बाद अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान घात लगाए गांव के ही एक युवक ने महिला के गर्दन में चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक भाग गया। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी महिला काे रात्रि में ही सदर अस्पताल लाया गया।