पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटाओ अभियान से नाराजगी

अतिक्रमण हटाओ अभियान से नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| शहरमें अनुमंडल पदाधिकारी सदर द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिससे नाराज हाेकर लोगों ने सोमवार को उपायुक्त को पत्र सौंपा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि इस अभियान के जरिए केवल रोज कमाने खाने वाले, ठेला, खोमचा, फुटपाथ के दुकानदार गरीब लोग ही प्रताड़ित किए जा रहे हैं। कहा गया कि दुर्गापूजा, दीपावली, छठ जैसे पर्व निकट हैं। इस अभियान से गरीबों की रोजी-रोटी छिन जाएगी। कहा गया कि रोरो नदी किनारे बहुत बड़ी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर किया गया जिसके चलते रोरो नदी का अस्तित्व संकट में गया है, लेकिन इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है।