पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूजा तक अभियान रोकने की मांग

पूजा तक अभियान रोकने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा। जिला परिषद अध्यक्ष सह जभासपा की नेत्री अनीता सुंबरूई के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मुलाकात कर दुर्गा पूजा, दिपावली, छठ जैसे त्योहारों को देखते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान को तत्काल स्थगित रखने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा सुंबरूई ने चाईबासा शहर में स्वच्छता अभियान जैसे पखवाड़ा को भी चलाने का उपायुक्त से आग्रह किया। इस अभियान में पार्टी स्तर से भी श्रमदान करने की बात कही। हाटगम्हरिया प्रखंड में अंचल कार्यालय भवन निर्माण के लिए डीसी से बातचीत की। उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने जल्द से जल्द इस दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में अनीता सुंबरूई, पप्पू ओझा हरीश कुंकल, प्रदीप मुखिया, ललन हेम्ब्रम, सुरेन्द्र पूर्ति, सिरका बानरा, नरेश बिरूवा, विनय जीत कुंकल आदि उपस्थित थे।