कैंप में 100 ग्रामीणों का खुला खाता
चाईबासा| सिंहभूमजिला केंद्रीय सहकारिता बैंक चाईबासा शाखा के तत्वावधान में सदर प्रखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत ग्रामीणों का खाता खोलने के लिए कैंप लगाया गया। इस कैंप में मतकमहातु, टेकराहातु, तुईबीर तमाड़बांध पंचायत के लगभग 100 ग्रामीणों का खाता खोला गया। अधिकांश खाता राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम के तहत वृद्वावस्था पेंशन, विधवा पेंशन के नवचयनित लाभुकों का है। इनका पेंशन प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खोले गए बचत खाता के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही लाभुकों का एक लाख का दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। 17 सितंबर को नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या 6 (मस्जिद मोहल्ला 1, ग्वाला पट्टी, चितरो टोला) 19 सितंबर को ग्राम पंचायत, टोंटो, सदर प्रखंड के पंचायत भवन में कैंप लगाया जाएगा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर प्रखंड मुकेश मछुवा, गुलशन सिंकू, प्रबंधक संतोष साहू, मुस्त हसन, अमित सिन्हा, सहायक प्रबंधक अशोक कुमार सवैंया, राजेश मिंज, ज्ञान शंकर बिरूवा आदि उपस्थित थे।