लाको बोदरा की जयंती 19 को मनेगी
चाईबासा। 14 सितंबर को आदिवासी हो समाज महासभा भवन हरिगुटु में समाज की एक बैठक हुई। इसमें 19 सितंबर को लको बोदरा की पुण्यतिथि मनाने पर विचार -विर्मश किया गया। मौके पर हो भाषा के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाने की तैयारियां जोर -शोर से शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही तुरतुंग साक्षरता अभियान के अंतर्गत हो भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वैसे विद्यार्थियों को सम्मनित करते हुए सर्टिफिकेट देने का निर्णय लिया गया है।