बिजली- शहर में लगेंगे 100 एलईडी बल्ब, रुकेंगी आपराधिक घटनाएं
चाईबासा | नगरपरिषद शहर के प्रमुख मार्गों पर 100 एलईडी बल्ब लगाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे आपराधिक घटनाओं पर राेक लगेगी। एलईडी बल्ब जेएमपी चौक से लेकर अमलाटोला होते हुए जैन मार्केट चौक शहीद पार्क चाैक तक लगाए जाएंगे। करीब 4.5 किमी प्रमुख मार्ग पर एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे।