पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीआरडीए ऑफिस में लेखा सहायक ने की आत्महत्या

डीआरडीए ऑफिस में लेखा सहायक ने की आत्महत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीआरडीएकार्यालय (जिला ग्रामीण विकास अभिकरण) के लेखा सहायक राजीव कुमार सिन्हा (52 वर्ष) ने शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान ऑफिस में ही सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। घटना दिन के करीब 11.30 बजे की है। वे आदित्यपुर के रहने वाले थे। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पश्चिम सिंहभूम के डीसी अबूबकर सिद्दीक पी के निर्देश पर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था। आगे जांच के लिए मृतक का बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने घटना स्थल से सल्फास की खाली शीशी बरामद की है। घटना के कारणों खुलासा नहीं हुआ है।

घटना के बाद डीआरडीए में दिनभर काम-काज ठप रहा। फाइलें आगे नहीं बढ़ीं। कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के अनुसार, राजीव कुमार सिन्हा आदित्यपुर से शुक्रवार को ट्रेन से चाईबासा आए थे। वे सुबह 10 बजे अपने कार्यालय कक्ष में गए। उन्होंने करीब एक घंटे तक काम भी किया।

फाइलों को डीआरडीए के डायरेक्टर को दिखाने के बाद वे डीडीसी चंद्रशेखर प्रसाद के पास गए। वहां से आने के थोड़ी ही देर बाद अपने चैंबर में उन्होंने सल्फास की गोलियां खा लीं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।