पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूख हड़ताल पर बैठीं महिलाएं

भूख हड़ताल पर बैठीं महिलाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगन्नाथपुरअनुमंडल की जनसमस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर जैंतगढ़ की शक्तिरूपा महिला संगठन की अध्यक्ष प्रमिला पातरो ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। सुबह 11 बजे प्रमिला पातरो 30 महिला सहयोगियों के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं भूख हड़ताल शुरू की।

संगठन ने इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय में एक मांग पत्र भी सौंपा है। आठ सूत्री मांग को लेकर पिछले दिनों जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की गई थी। जिसके बाद एक माह के भीतर जनसमस्याओं पर संज्ञान लिए जाने के आश्वासन के बाद महिलाएं लौट गई थीं। एक माह के बाद भी पहल नहीं किए जाने के कारण शुक्रवार से अनिश्चत कालीन भूख हड़ताल शुरू की गई।

क्या है मांग

>पूरा अनुमंडल नशे की चपेट में है। अवैध देशी शराब के अड्डे गांव-गांव में चल रहे है। दुकानों में भी चोरी छिपे शराब की बिक्री की जा रही है इसे तत्काल बंद कराया जाना चाहिए। सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने, बिना कारण अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर राेक लगाना।

> ग्रामीणों के इलाज के लिए स्वास्थ्यकेन्द्र को सुव्यवस्थित करने, प्रसव अस्पताल में नहीं कराने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई करना। बेरोजगारी को दूर करने के लिए युवक युवतियों को प्रशिक्षण देना, ऋण उपलब्घ कराने नौकरी की व्यवस्था के लिए व्यापक प्रचार प्रसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

> सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में बिचौलियों की दखल को समाप्त किया जाना चाहिए।

> हर गांव में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए पहल की जानी चाहिए।

> जगन्नाथपुर प्रखंड में एक अनाथ आश्रम की स्थापना की जानी चाहिए।

> क्षेत्र में विधि व्यवस्था शांति की स्थापना की जानी चाहिए।

लिखित आश्वासन के बाद ही होगी हड़ताल खत्म

^समस्याके समाधान के लिए पहले भी मांग की गई है परंतु एक माह गुजर जाने के बाद भी प्रशासनिक स्तर से किसी पहल के नहीं होने के कारण हमने भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया। जनसमस्याओं को दूर करने के लिए जब तक प्रशासनिक स्तर पर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक संगठन की महिलाओं के साथ भूख हड़ताल जारी रहेगी। \\\'\\\' प्रमिला पातरो, अध्यक्ष, शक्तिरूपा महिला संगठन

भूख हड़ताल पर बैठी अध्यक्ष प्रमिला पात्रो अन्य महि