जांच के लिए राज्यपाल को लिखा गया पत्र
चाईबासा| कोल्हानविश्वविद्यालय द्वारा बीएड शिक्षकों की बहाली के लिए की गई नियुक्ति पर उठ रहे सवाल बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को सिंद्रगौरी की लक्ष्मी बिरूवा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बीएड नामांकन की जांच कराने योग्य उम्मीदवारों को शिक्षक पद पर बहाली की मांग की है। लक्ष्मी ने कहा है कि कई अभ्यर्थियों के मार्क्स साक्षात्कार के क्रम में बढ़ा दिए गए वहीं कुछ लोगों का आवेदन मेथड कोर्स के लिए किया गया, जबकि ऐसे लोगों की नियुक्ति फाउंडेशन कोर्स के लिए कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मेरिट लिस्ट में उलटफेर करते हुए शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।