आईएनपीटी ने चुनाव को लेकर की बैठक
चाईबासा। इंडीजिनसनेशनलिस्ट पार्टी ऑफ त्रिपरा के प्रदेश महासचिव जेम्स हेम्ब्रम के अध्यक्षता में सुफलसाई में बैठक हुई।उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ के पांच-पांच सदस्य को शपथ ग्रहण कराकर पार्टी के नीति सिद्धांत को घर-घर पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जब तक जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत नहीं होगा तो चुनाव जीत नहीं सकते है। 10 दिनों के भीतर चुनाव लड़ने के इच्छुक पदाधिकारियों कर्मचारियों को अपना बायोडाटा जमा कराने का निर्देश जारी किया। बैठक में घनश्याम बानरा, आनंद बानरा, सुनील कुमार, विलियम लेंयागी, मनोज दास, जयंत सुंडी, मनीष उरांव, बड़कुंवर बारी, सतीश गागराई, विकास हेम्ब्रम, राम हेस्सा, बागुन अाल्डा, मनोज तुबिद, आदि उपस्थित थे।