प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
संतजेवियर्स विद्यालय के प्रागंण में विज्ञान सह कला प्रर्दशनी का उदघाटन इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रबंधक बीके माथुर ने किया। प्रदर्शनी के लिए स्वच्छ वातावरण, सुंदर संस्थान को थीम बनाया गया था। मुख्य अतिथि ने बच्चों को विद्यालय समेत घर मुहल्लों के आस पास साफ -सफाई रखने का निर्देश दिया। इसमें 5 से 10 कक्षा के विद्यार्थी भाग लिया। विद्यालय में ग्राउंड फ्लोर , फर्स्ट फ्लोर सेकेंड फ्लोर में बच्चों द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी को स्कूल में लगाया गया वहीं ग्राउंड में बच्चों द्वारा संदेश देते हुए कई पोस्टर भी लगाऐ गए थे। साइंस सोशल साइंस से संबंधी प्रदर्शनी को बच्चों के द्वारा प्रदर्शित किया गया। बच्चों ने आर्कषण डिजिटल इंडिया सेव वाटर, इलेक्ट्रिकल ऊर्जा, साईकिल से ग्राइंडर चलाना, पृथ्वी के प्लेट, सोशल नेटवर्किंग साइट, मानव पाचन तंत्र मस्तिक, पर्यावरण अग्निशामक, विद्युत धारा के चुम्बकी प्रभाव से संबंधित मॉडल, कॉप्ट में राष्ट्रीय एकता एवं प्राकृतिक दृश्य से संबंधित चित्रांकन से संबंधी मॉडल एवं चार्ट प्रस्तुत किया गया। मौके पर फादर हलन बोदरा, फादर दिलीप मरांडी, फादर विल्फ्रेड बागे, विनय महतो, सचित प्रधान थे।