पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशिक्षण के लिए रूंगटा स्कूल तय

प्रशिक्षण के लिए रूंगटा स्कूल तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| शिक्षण-प्रशिक्षण के लिए सुरक्षा अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए रूंगटा उच्च विद्यालय को केन्द्र बनाने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार को जिला शिक्षा समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय में हुई। जिसमें इन सर्विस आउट सर्विस दोनों ही तरह के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। चार दिनों तक अलग अलग सत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के निर्देशानुसार शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए सबसे अच्छी स्थिति रूंगटा प्लस टू स्कूल की पाई गई, जिसके बाद समिति ने इस स्कूल में प्रशिक्षण कराने का निर्णय लिया। समिति के निर्णय से जैक को अवगत कराया जाएगा। जहां से इसके लिए तिथि कार्यक्रम तय करके जिला को भेजा जाएगा। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक पीके सिन्हा, एसपीजी स्कूल के प्राचार्य पुरूषोत्तम शर्मा अल्पसंख्यक विद्यालय के शिक्षक आदि मौजूद थे।