पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 28 से
चाईबासा| नवयुवकसंघ कमारहातु के तत्वावधान में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 28 सितंबर से खेला जाएगा। इसका पहला मैच सुबह 9 बजे से आईटीआई दीकूबासा टोंटो के बीच खेला जाएगा। मैच का उदघाटन कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू मतकमहातु के मुखिया लादू देवगम संयुक्त रूप से करेंगे। यह जानकारी आयोजन समिति के सलाहकार कृष्णा देवगम ने दी।