- Hindi News
- मंगलाहाट में दुकान निर्माण पर रोक की मांग
मंगलाहाट में दुकान निर्माण पर रोक की मांग
मंगलाहाट में दुकान निर्माण पर रोक की मांग
चाईबासा। कोल्हान-पोड़ाहाट मानकी मुंडा संघ ने मंगलाहाट परिसर में अज्ञात लोगों द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण पर अविलंब राेक लगाने की मांग की है। आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य की जांच करने संबंधित लोगों के खिलाफ अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम के अलावा अन्य कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग भी की है। संघ के अध्यक्ष दुर्गाचरण देवगम ने कहा है कि मंगलाहाट परिसर में अज्ञात लोगों द्वारा पुराना कृषक शेडतोड़कर अवैध तरीके से दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है।