160 लोगों के बीच बांटी गई धोती और साड़ी
चाईबासा| गाड़ीखानासामुदायिक भवन में सोमवार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले बीपीएल परिवारों के बीच सस्ते दर पर धोती -साड़ी का वितरण किया गया। मौके पर पंचायत सेवक लक्ष्मण गोप, वार्ड नंबर 3 के वार्ड पार्षद गंगा कारवा वार्ड नंबर 3 के राशन डीलर विमल किशोर प्रसाद ने गरीबों के बीच धोती -साड़ी का वितरण किया। 160 धोती -साड़ी दी गई। मौके पर अर्जुन कारवा, आनंद कारवा, काला सिंह सहित काफी संख्या में बीपीएल कार्डधारी उपस्थित थे।