खराब उपकरणों को ठीक कराएं: सीएस
चाईबासा| सदरअस्पताल परिसर स्थित रीजनल भवन सभागार में सोमवार को सिविल सर्जन जगत भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में प्रभारी चिकित्सकों की बैठक हुई। इसमें सिविल सर्जन ने 22 फरवरी को जिले में होेने वाले दूसरे चरण के पल्स पोलियो अभियान काे शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उप स्वास्थ्य केंद्रों के खराब पड़े उपकरणों को जल्द से जल्द मरम्मत कराए ताकि मरीजों को सही स्वास्थ्य लाभ मिले। वहीं एडवांस प्रोग्राम जिला को उपलब्ध कराने, सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सभी खामियों को दूर करने, डेलीवरी एल1 एल 2 जहां-जहां प्रसव हो रहा वहां सभी सुविधाए उपलब्ध कराने, डेलीवरी बढ़ाने तथा जेएसएसवाई के अंतर्गत कार्य करने वाली सहियाओं को समय पर प्रोत्साहन राशि भुगतान कर तीन दिन के अंदर क्लीयरेंस सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने का निर्देश चिकित्सा प्रभारी, प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रखंड प्रोग्राम मैनेजर को दिया।