पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैट्रिक छात्रों को दी गई विदाई, हुआ कार्यक्रम

मैट्रिक छात्रों को दी गई विदाई, हुआ कार्यक्रम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैट्रिक छात्रों को दी गई विदाई, हुआ कार्यक्रम

चाईबासा।जिले के विभिन्न विभिन्न हाई स्कूलों में कक्षा 10वीं 12वीं के छात्र- छात्राओं को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान चिटीमिटी के राजकीयकृत प्लस टू उच्च् विद्यालय में कक्षा 9 11 मॉडल स्कूल के छात्रों ने कक्षा 10वीं 12वीं के छात्र- छात्राओं को विदाई दी। इस विदाई समारोह में छात्र- छत्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत कया गया। विद्यालय परिवार ने 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों को कलम भेंटकर आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर शिक्षक बनोद कुमार, रामेश्वर महतो, सालुका कालुंडिया, निशिकांत राउत, सुखमोहन शिक्षिका पार्वती पूर्ति, सेतेंग बुढ़ आदि मौजूद थीं। इसी तरह खूंटपानी के प्रोजेक्ट हाई स्कूल में भी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 10वीं के छात्र- छात्राओं को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। शिक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।