मंदिर में विशेष पूजा पाठ का आयोजन
चाईबासा| नवयुवकसंघ दुर्गा पूजा समिति गुटूसाई-तुरीटोला कल्याणपुर के द्वारा सोमवार को मंदिर प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह 8 बजे से ही पूजा पाठ, हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण की गई। एसआर रूंगटा ग्रुप द्वारा निर्मित मां दुर्गा, शिवजी एंव बजरंगबली जी की प्रतिमा विगत वर्ष 9 फरवरी को स्थापित की गई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में देव कुमार बनर्जी, रामजी तिवारी, कृष्णाचंद मिश्रा, शिव शंकर पात्रो, संजय वर्मा, निर्मल गुप्ता, ललन निषाद, संदीप वर्मा, मंगल राम तुरी, पवन शर्मा, राजकुमार साव आदि उपस्थित थे।