चाईबासा: मोतियाबिंद अॉपरेशन शिविर आज
चाईबासा| इंडियनरेड क्रॉस सोसायटी एवं जिला अंधापन नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को उद्योगपति अशोक कुमार की जयंती के अवसर पर डायग्नोस्टिक सेंटर में निशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर के मुख्य अतिथि अपर उपायुक्त अजीत शंकर विशिष्ट अतिथि सदर अनुमंडलाधिकारी असीम किस्पोट्टा को बनाया गया है। शिविर की उद्धघाटन सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। सोमवार को मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। रजिस्ट्रेश जांच शिविर मेें शहर दूर-दराज से काफी संख्या में मरीज पहुंचे थे।