पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यक्रम समन्वयक को हटाने की मांग

कार्यक्रम समन्वयक को हटाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदरअस्पताल परिसर स्थित गार्डेन में सोमवार को जननी-शिशु सुरक्षा योजना के तहत जिले में कार्यरत ब्लॉक ट्रेनर टीम (बीटीटी) एवं डिस्टिक रिर्सोस पर्सन (डीआरपी) की बैठक हुई। इसमें जिला कार्यक्रम समन्वयक जेम्स सामुएल सोय की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त किया गया। बीटीटी डीआरपी कार्यकर्त्ताओं ने समन्वयक के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि विस चुनाव में कार्यक्रम समन्वयक ने बीटीटी सुबोध सिरका को निर्दलीय प्रत्याशी बनाया था। जिसके प्रचार-प्रसार के लिए जिले के सभी 23 बीटीटी डीआरपी से 4-4 हजार रुपए लिए थे। साथ ही बीटीटी, डीआरपी तथा सहियाओं को चुनाव में सुबोध सिरका के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए दबाव भी डाला। इस दौरान सिविल सर्जन जगत भूषण प्रसाद ने जिला कार्यक्रम समन्वयक के खिलाफ एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि तब तक मेरे निर्देश पर कार्य करते रहें। स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं ने एक सप्ताह के अंदर समन्वयक पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर सिविल सर्जन के कार्यालय के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया है। बैठक में जयपाल जोंको, सोमनाथ पूर्ति, सुप्रभा देवी, चंद्र प्रभा कुमारी, मोहिनी कुमारी, अर्जुन गोप, फुलचंद पूर्ति आदि मौजूद थे।