पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाभी की हत्या कर शव को आंगन में दफनाया, कार्रवाई नहीं

भाभी की हत्या कर शव को आंगन में दफनाया, कार्रवाई नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा। टोंटोथाना अंतर्गत बांदा बेड़ा गांव में दामु सिरका की गर्भवती प|ी सोना सिरका की उसके देवर कानू सिरका ने डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को घर के आंगन में दफना दिया। घटना 30 जनवरी की है। इस संबंध में मृतिका के पिता टाेंटो निवासी डोबरो लागुरी ने 2 फरवरी को थाना में कानू के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज कराने के 10 दिन बाद भी पुलिस देवर कानू सिरका के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को एक एफआईआर की प्रतिलिपि सौंप कर न्याय की गुहार लगाई गई है। बताया जाता है कि 30 जनवरी काे सोना का देवर कानू सिरका टोंटो गांव आया था।