पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीओ ने की मतदाता सूची की समीक्षा

एसडीओ ने की मतदाता सूची की समीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा | सदरअनुमंडल कार्यालय में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की समीक्षा की गई। अनुमंडलाधिकारी ने पुनरीक्षण कार्यक्रम में संलग्न अनुमंडल के सभी बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की साथ ही प्रखंडवार बीएलओ की रिपोर्ट को प्राप्त किया गया। अनुमंडलाधिकारी ने सभी बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की रिपोर्ट रोजाना उपलब्ध कराने के लिए सप्ताह में एक बार शनिवार को सप्ताह भर किए गए कार्यो सं अवगत कराया गया। उन्होंने प्रखंडों के बीएलओ को त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए कहा। 18 फरवरी तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, उसे हटाने भूल को सुधारने के लिए आवेदन प्राप्त किया जाएगा। मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए गुरुवार को नगर पर्षद कार्यालय में बूथ संख्या 70 से 112 तक के सभी बीएलओं की बैठक बुलाई गई है। बैठक में अनुमंडल के सभी प्रखंडों के बीडीओ मौजूद थे