पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए अभियान

जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय एकता अभियान के बैनर तले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने जम्मू एवं कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए शनिवार को अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाएं हाथ के नारे के साथ पूरे राज्य में आम लोगों से आवश्यक सामग्री एकत्र करने की अपील की।

सुबोधकांत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एकता अभियान बिहार क्लब में आयोजित बैठक में उपस्थित सामाजिक, धार्मिक, स्वयंसेवी, व्यावसायिक, महिला तथा श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इसमें सहयोग करने का वादा किया। इस अवसर पर सामग्री संग्रह के लिए जिला स्तर पर प्रभारियों का मनोनयन किया गया है।

सुबोधकांत सहाय ने कहा कि रांची में अभी बिहार क्लब चर्च रोड के एस टावर में दो संग्रह केंद्र बनाए गए हैं।

जिलास्तर पर प्रभारियों का मनोनयन : प्रभावितोंकी सहायता के लिए जिला स्तर पर प्रभारी बनाए गए है, जिसमें धनबाद के लिए उप मेयर नीरज सिंह, बोकारो- निर्मल सिंह, मनीष सिंह, जमशेदपुर-अजय सिंह, आनंद बिहारी दूबे, देवघर-संजय मुनम, रवि सिंह, पलामू-प्रेम शंकर श्रीवास्तव, ओम प्रकाश एवं श्रीपति सिंह, चाईबासा-अशोक साहू, रामगढ़-अरुण कुमार सिन्हा, शहजादा अनवर आदि शामिल हैं।