पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएड और एमएड पैनल की होगी जांच

बीएड और एमएड पैनल की होगी जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोल्हान विश्वविद्यालय की 25वीं सिंडिकेट की अहम बैठक शनिवार को केयू सभागार में कुलपति डा. आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में बीएड एमएड के लिए बनाए गए अभ्यर्थियों के पैनल की जांच के लिए एक कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। यह कमेटी पैनल निर्माण से जुड़ी सभी पहलुओं के वैधानिक पक्ष की जांच कर इसकी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी कमेटी में राजेश शुक्ला, डा. स्नेहलता सिन्हा, डा. एसएस रजी, डा. डी हांसदा और डा. एसके मंडल को शामिल किया गया है। कमेटी के सदस्य सचिव के रूप में डा. एके उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में बीएड में बीपीएल श्रेणी के दो विद्यार्थियों को नि:शुल्क नामांकन की सुविधा देने का भी निर्णय लिया गया। वोकेशनल पाठ्यक्रम के शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को सिंडिकेट ने अपनी स्वीकृति दे दी। इस अवसर पर तृतीय वर्गीय कर्मी ऋषिराज ओझा को 6 माह तक के लिए शिक्षण अवकाश देने की सहमति दी गई। विभिन्न कॉलेजों द्वारा एफिलिएशन के लिए दिए गए आवेदन को स्वीकृति दी गई। बैठक में कुलपति डा. आरपीपी सिंह, प्रतिकुलपति डा. शुक्ला माेहंती, राजेश शुक्ला, डा. बीएम पेनाली, डा. डी मिंज, डा. स्नेहलता सिन्हा, डा. पी सेन, डा. आरके दास, प्रो. दिगंबर हांसदा, डा.अारके दास, अमिताभ सेनापति, डा. राजीव कुमार, प्रो. कस्तूरी बोयपायी, डा. डीपी शुक्ला, ब्रजेश तिवारी, डा. गंगा प्रसाद सिंह, डा. डीएन महतो,डा. एससी महतो, डा. एके उपाध्याय, सुधांशु कुमार, एम के मिश्रा उपस्थित थे।

कन्वोकेशन के लिए बनी समिति

कन्वोकेशनकी तैयारी के लिए बैठक में समीक्षा करते हुए एक समिति का गठन किया गया। इसके लिए अध्यक्ष के रूप में प्रतिकुलपति डा. शुक्ला मोहंती को मनोनीत किया गया है।

समितिके लिए इनका हुआ चुनाव

एफिलिएशनसमिति शिक्षण अवकाश समिति के लिए : राजेशशुक्ला

प्रेसकमिटी के लिए: अमिताभ सेनापति

पद सृजन समिति के लिए : प्रो.के बोयपायी

परचेजसेल्स समिति अनुशासन समिति के लिए : डा.बीएम पेनाली

घाटशिला महिला कॉलेज में खुलेगा बैंक

सिंडिकेटने घाटशिला कॉलेज महिला कॉलेज चाईबासा में बैंक की शाखा खोलने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी। विश्वविद्यालय द्वारा सभी कॉलेजों में हर निकासी लेन देन बैंक के माध्यम से करने का निर्देश पूर्व में ही जारी किया गया था।

60 प्रतिशत अंक वाले बनेंगे कंप्यूटर ऑपरेट