राज्यपाल सीएम से लगाई गुहार
चाईबासा. टाटाकॉलेज के छात्राओं ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति से बीएड शिक्षक सुभाष चन्द्र बेहरा की पुनर्नियुक्ति करने की मांग करते हुए शनिवार को ज्ञापन सौंपा। कॉलेज परिसर में आदिवासी छात्रावास के छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद विघायकों को भी बेहरा की पुनर्नियुक्ति पर विचार करने का आग्रह किया है। मांग पत्र में बेहरा को बेहतर शिक्षक बताते हुए कॉलेज की गतिविधियां में प्रमुख भूमिका निभाने की भी बात कही गई है।