एनएसएस का नेतृत्व करेंगी सलोमी
चाईबासा. नईदिल्ली में 26 जनवरी 2015 को होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए एनएसएस कैडेटों का फाइनल सेलेक्शन तीन अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक संत जोंस कॉलेज आगरा(उत्तर प्रदेश) में होगा। इसमें झारखंड के चार विश्वविद्यालयों के 28 कैडेट भाग लेंगे। कोल्हान विश्वविद्यालय से नौ कैडेटों का चयन किया गया है। इसमें महिला कॉलेज चाईबासा की एमए की छात्रा अंकिता चौहान भी शामिल है। पूरे झारखंड टीम का नेतृत्व महिला चाईबासा की एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सलोमी टोपनो करेंगी।