चतुर्थ वार्षिक आम सभा आज
चाईबासा. चाईबासाचैंबर ऑफ कॉमर्स का चतुर्थ वार्षिक आम सभा 14 सितम्बर को माधव सभागार में होगी। उक्त जानकारी चैंबर के अध्यक्ष ललित शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि एजीएम में चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा दो वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी लेखा -जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। मौके पर आम सदस्यों के विचार लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चैंबर का कार्यकाल दो साल का होता है। आम सभा को सफल बनाने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी सदस्यों को लिखित सूचनाएं दे दी गई है।