सभा को सफल बनाने का आह्वान
चाईबासा. झारखंडमुक्ति मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष बिरसा मुंडा की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम पर चर्चा की गई। 19 सितंबर को मुख्यमंत्री की विशाल आमसभा को सफल बनाने का आह्वान किया है। इसमें जिला कमेटी पंचायत स्तर, प्रखंड के सारे पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता जोर-शोर से तैयारी में जुट जाए। बैठक में बिरसा मुंडा, पूर्व विधायक निरल पूर्ति, केन्द्रीय सचिव, भुनेश्वर महतो, इजहार राही, सखल नेहाल, नारियम तामसोय, रामलाल मुंडा, सुहैल अहमद, बगीया मांझी, प्रधान सिंकू, सुरेश मुंडा, मानिक मुंडा, शाहजादा प्रेम मुंडा आदि उपस्थित थे।