कई इलाकों से हटाया गया अतिक्रमण
शहर के विभिन्न स्थानों पर दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। शहीद पार्क से लेकर बड़ी बाजार तक चलाए गए इस अभियान में जिला प्रशासन को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी, क्योंकि अधिकतर दुकानदारों ने पहले ही अपनी से दुकानों के छज्जे, बोर्ड खंभे आदि हटा लिए थे। शहीद पार्क और बड़ी बाजार में मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के बाद मंगला हाट स्थित जोड़ा तालाव से सटे सड़क मार्ग को भी जिला प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराया। यहां लगाए गए खटालों सहित गुमटी ट्रैक्टर गैरेज के समान को हटवाया गया। इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी असीम किस्पोटा, सदर अंचलाधिकारी गंगाधर लाल भगत सहित अंचल के अमीन कर्मचारी सदर पुलिस दल बल के साथ उपस्थित थे। इस अभियान में नगरपालिका के कर्मचारियों के साथ तीन ट्रैक्टरों को भी लगाया गया था। शनिवार को तीन ट्रैक्टर रोला, खंभे, त्रिपाल अन्य समान भी जब्त किए गए।
दो दिन नहीं चलेगा अभियान
अगलेदो दिन शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया जाएगा। रविवार को छुट्टी का दिन है। सोमवार को अंचलाधिकारी अमीन के व्यस्त रहने के कारण अभियान नहीं चलाया जाएगा।
खटाल मालिक कर रहा था जमीन का दावा
तालाबके किनारे लगाए गए खटालों को हटाने के दौरान खटाल मालिक जमीन का सरकारी कागजात होने का दावा करने लगा था। हालांकि जब जिला प्रशासन द्वारा जमीन का कागजात दिखाने की बात कही गई, तो नहीं दिखा सका। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा बल पूर्वक तालाब किनारे के सभी खटालों को तोड़ा गया। प्रशासन के अधिकारियों एक-दो दिन के भीतर मवेशियों को भी हटाने की चेतावनी दी।
अतिक्रमण को हटाते मजदूर
सेन टोला के पास खटाल को खाली करवाते प्रशासन के लोग।
जोड़ा तालाब परिसर के नजदीक ढांचे को हटाते मजदूर।