सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प
जगन्नाथपुर. 21सितंबर को चाईबासा पिल्लई हाॅल में होने वाली वैश्य महासम्मेलन सह वैश्य सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए समाज के लोग जुट गए हैं। महासम्मेलन को लेकर जिलाध्यक्ष अनिल साव सचिव अनंत लाल विश्वकर्मा ने जिले में घूम-घूम कर समाज के लोगों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील कर रहे हैं। शुक्रवार को राम मंदिर परिसर में देर शाम को प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें महासम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। मौके पर ईश्वर चन्द्र विद्यासागर, विपिन गोप, प्रमोद शर्मा, आमोद साव, मोहन लाल गुप्ता, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।