समाज की एकजुटता पर रहा जोर
सोनुवा. सोनुवाप्रखंड के पोड़ाहाट एवं चांदीपोस गांव में शनिवार को वैश्य समाज की बैठक हुई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष आनंद बिहारी साहू एवं जिला महासचिव जगदीश मंडल की उपस्थिति में आगामी 21 सितंबर को चाईबासा में मनाए जाने वाले समाज के तृतीय स्थापना दिवस समारोह के बारे में चर्चा की गई। इसके साथ ही समाज के लोगों की एकजुटता के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया। मौके पर शिव बसंत साहू, बसंत कुमार साहू, चक्रधारी साहू, अक्षय साहू समेत अन्य लोग मौजूद थे।