पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम राज्यपाल से मिलने का निर्णय

सीएम राज्यपाल से मिलने का निर्णय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा। झारखंडरेशम तकनीकी विकास संस्थान के एक वर्षीय डिग्री प्राप्त करने वालों बेरोजगारों की रविवार काे जुबली तालाब परिसर में अजित सिंह कुंटिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में रेशम विभाग में सीधी नियुक्ति को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस विभाग में 1990 से 2014 तक कोई भी नियुक्ति नहीं किए जाने के मामले में चर्चा की। ये बेरोजगार पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, समेत झारखंड रेशम विभाग के सचिव, निदेशक से भेंट कर चुके हैं। जिनके द्वारा आश्वासन तो दिया गया लेकिन आगे की कार्रवाई नहीं की गई।