चांडिल ने वर्कर्स कॉलेज को हराया
चाईबासा। कोल्हानविश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को टाटा कॉलेज के फुटबॉल मैदान में खेले गए मैच चांडिल कालेज ने जमशेदपुर वर्कर्स कालेज को 8-1 से हरा दिया। रविवार को एक ही मैच खेला गया। अन्य दो टीमों को विपक्षी टीम नहीं पहुंचने के कारण वॉकओवर दे दिया गया। रविवार को खेले गए मैच में चांडिल कालेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-1 के अंतर से हराया। चांडिल की ओर से प्रेम मार्डी ने पांच गोल दागे। जमशेदपुर वर्कर्स कालेज की ओर से एक गोल किया गया। दर्शकों ने जमकर खेल का आनंद उठाया।